Top 10 Places to Visit In Udaipur उदयपुर में घूमने की 10 सबसे बेस्ट जगह

उदयपुर भारत का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। उदयपुर को झीलों का शहर Lake City एवं पूर्व का वेनिस Venice of East भी कहा जाता है। उदयपुर शहर अपनी झीलों, मन्दिरों एवं प्राकृतिक परिदृश्य के लिये प्रसिद्ध है। उदयपुर को हाल ही में विश्व का सबसे खुबसूरत शहर भी घोषित किया गया है। उदयपुर में हर साल हजारों देशी एवं विदेशी पर्यटक घूमने आते है। अगर आप भी उदयपुर घूमने आना चाहते है तो आईये हम आपको बताते है उदयपुर में घूमने की 10 सबसे बेस्ट जगह Top 10 Places to Visit In Udaipur

उदयपुर सिटी पैलेस Udaipur City Palace

उदयपुर का सिटी पैलेस पिछोला झील के किनारे पर स्थित है। इसका निर्माण सन् 1553 में शुरू हुआ था। इसे मेवाड के राजाओं द्वारा 400 वर्षो की अवधि में बनाया गया। इसके परिसर में अमर विलास, बडी महल, शीश महल, भीम विलास, मोर चैक, माणक महल, संग्रहालय Museum एवं कई अन्य दर्शनीय स्थल स्थित है। सिटी पैलेस से पिछोला झील का खुबसूरत दृश्य दिखाई देता है।

पिछोला झील Lake Pichola

पिछोला झीला का निर्माण 14 वीं शताब्दी के अन्त में राखा लाखा के शासन मेें एक बंजारे ने करवाया था जिसका बाद मे पुर्ननिर्माण राजा उदयसिंह ने करवाया। यह काफी सुन्दर एवं मनमोहक झील है। इसके बीच में जगमन्दिर एवं जग निवास महल स्थित है। झील में आप बोटिंग का लुत्फ ले सकते है।

फतेह सागर झील Lake FatehSagar

फतेह सागर झील को उदयपुर के महाराणा जगतसिंह ने बनवाया था जिसका बाद में पुर्ननिर्माण महाराणा फतेह सिंह ने करवाया। इनके नाम पर ही इस झील का नाम फतहसागर पडा। झील के मध्य में नेहरू गार्डन स्थित है। जिस पर नाव के माध्यम से जाया जा सकता है। फतेह सागर की पाल भी काफी प्रसिद्ध है। जिस पर काफी पर्यटक घूमने आते है।

सहेलियों की बाडी Saheliyo Ki Bari

सहेलियों की बाडी उदयपुर का लोकप्रिय उद्यान एवं दर्शनीय स्थल है। यह फतेह सागर झील के नजदीक स्थित है। इसका निर्माण महाराणा संग्राम सिंह ने करवाया था। इस बाडी को महाराणी एवं उनकी 48 सहेलियों के लिये बनवाया गया था, इसलिये इसे सहेजियों की बाडी के नाम से जाना जाता है। इस बाडी में सुन्दर उद्यान, फव्वारे स्थित है साथ ही संगमरमर का खुबसूरत काम किया हुआ है।

नीमच माता मन्दिर Nimach Mata Mandir

Top 10 Places to Visit In Udaipur

नीमच माता का मन्दिर फतेह सागर झील के किनारे 900 मीटर उंची पहाडी पर स्थित है। इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि तत्कालीन समय में एक नीम के पेड़ के अंदर से देवी मां प्रकट हुई थी और बाद में मेवाड़ रियासत ने इसे चमत्कार मानते हुए राजधानी के सबसे बड़े शक्तिपीठ के रूप में प्रचारित करना शुरू कर दिया। नीमच माता मन्दिर से उदयपुर शहर का खुबसूरत एवं विहंगम दृश्य देखने को मिलता है। हालं ही में नीमच माता मन्दिर हेतु रोप-वे की शुरूआत भी हुई है।

करणी माता मन्दिर Karni Mata Mandir

Top 10 Places to Visit In Udaipur

यह मन्दिर पिछोला झील के निकट माछला मगरी नामक पहाडी पर स्थित है। इस मन्दिर का निर्माण महाराजा कर्णसिंह ने करवाया था। इस मन्दिर पर रोप वे के माध्यम से भी जाया जा सकता है। करणी माता मन्दिर से पिछोला झील के खुबसूरत नजारे देखने को मिलते है एवं इस मन्दिर से संध्याकाल में डूबते हुए सूरज को देखना एक सुखद आनंद की अनुभूति कराता है।

सज्जनगढ पैलेस Mansoon Palace

Top 10 Places to Visit In Udaipur

सज्जनगढ पैलेस को मानसून पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। यह एक अरावली पर्वत श्रृंखला की एक पहाडी पर स्थित है। जिसका निर्माण महाराणा सज्जन सिंह ने करवाया था। इस पैलेस से उदयपुर शहर का मनमोहक दृश्य देखने को मिलता है। किले के एक-एक हिस्से पर राजपूताना स्थापत्य शैली नजर आती है। किले की छत पर सुंदर गुंबद और छतरियां बनी हैं। दीवारों पर जालीदार खिडकियां और बालकनी नजर आती है. किले के अंदर कई कमरे और हॉल हैं, जिनमें सुंदर नक्काशी, पेंटिंग और सजावट का पुराना सामान आज भी मौजूद है। यह किला सनसेट देखने के लिये मशहूर है।

बागोर की हवेली Bagore Ki Haveli

लेकिसिटी की पिछोला झील किनारे बागोर की हवेली मेवाड की सबसे बडी हवेली है। जिसे मेवाड रियासत के प्रधानमंत्री अमरचंद बडवा द्वारा बनाया गया था। हवेली के द्वारों पर कांच और प्राकृतिक रंगों से चित्रों का संकलन आज भी मनोहारी है। इस हवेली पर संध्याकाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते है।

शिल्पग्राम Shilpgram

Oplus_131072

यह फतेह सागर झील के किनारे पर स्थित एक सांस्कृतिक गांव है। यह स्थान भारतीय ग्रामीण जीवन और कला की विविधताओं को प्रदर्शित करने के लिये जाना जाता है। शिल्पग्राम में हर वर्ष दिसंबर माह मंे शिल्पग्राम उत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसमें देश-विदेश के पर्यटक आते है।

बाहुबली हिल Bahubali Hill

यह उदयपुर से 15 किमी दूर बडी झील के किनारे पर स्थित एक पहाडी है। अरावली पर्वत श्रृंखलाओं एवं प्राकृतिक आवरण से घिरा एक सुन्दर स्थल है। जो एक बेहतरीन सनसेट पाईन्ट के रूप में भी जाना जाता है। विशेष रूप से, यह जगह उन लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गई है, जो प्री-वेडिंग शूट की तलाश में रहते हैं। Bahubali Hill से आप अरावली पर्वतमाला के साथ बडी झील के 360° दृश्क का लुत्फ ले सक्ते है।

2 thoughts on “Top 10 Places to Visit In Udaipur उदयपुर में घूमने की 10 सबसे बेस्ट जगह”

Leave a Comment