राजस्थान सरकार द्वारा पशुधन सहायक (Livestock Assistant) भर्ती 2024 की घोषणा की गई है, जो पशुपालन विभाग के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है, जो पशुपालन और कृषि क्षेत्र में रुचि रखते हैं और इस क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। इस लेख में हम पशुधन सहायक भर्ती 2024 से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को विस्तार से कवर करेंगे, जिसमें आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस शामिल है।
राजस्थान पशुधन सहायक सीधी भर्ती 2024 सामान्य परिचय Livestock Assistant Direct Recruitment 2024 Exam Summary
Organization Name | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर |
Post Name | पशुधन सहायक |
Total Posts | 2540 (Non tsp- 2252, Tsp-288) |
Salary | PB-1, 5200-20200, GP-Level 8 |
Online Apply Date | 31-01-2025 |
Last Date Of Apply | 01-03-2025 |
Exam Date | 13-06-2025 (संभावित) |
Official Website | https://rssb.rajasthan.gov.in |
राजस्थान पशुधन सहायक सीधी भर्ती 2024 कुल पदों का विवरण Livestock Assistant Direct Recruitment 2024 Exam Total Posts
संशोधित विज्ञप्ति दिनांक 12.02.2025 अनुसार पशुधन सहायक के 2540 पदों पर भर्ती की जा रही है। जिनमें से गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2252 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 288 पद सम्मिलित है।
राजस्थान पशुधन सहायक सीधी भर्ती 2024 हेतु पात्रता Livestock Assistant Direct Recruitment 2024 Exam Educational Qualification
शैक्षणिक योग्यताः-
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (12वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण, जिसमें निम्नलिखित विषय शामिल हों:-
- कृषि, कृषि जीवविज्ञान/जीवविज्ञान और भौतिकी/रसायन विज्ञान/कृषि रसायन
- भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान
- राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से पशुधन सहायक (Livestock Assistant ) का एक वर्षीय प्रशिक्षण प्रमाण पत्र या दो वर्षीय प्रशिक्षण प्रमाण पत्र/डिप्लोमा होना आवश्यक है।
राजस्थान पशुधन सहायक सीधी भर्ती 2024 हेतु आयु सीमा Livestock Assistant Direct Recruitment 2024 Exam Age Limit
पशुधन सहायक सीधी भर्ती 2024 के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। साथ ही, आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
राजस्थान पशुधन सहायक सीधी भर्ती 2024 में सैलेरी Livestock Assistant Direct Recruitment 2024 Exam Salary
वेतनमान राज्य सरकार द्वारा देय सातवें वेतनमान के अनुसार पशुधन सहायक पद हेतु पे-मेट्रिक्स लेवल 08 देय है। पशुधन सहायक पद पर नियुक्ति के बाद 02 वर्ष तक प्रोबेश्न पीरियड रहेगा। प्रोबेश्न पीरियड में स्थित पारिश्रमिक देय होगा। पशुधन सहायक के पद पर 02 वर्ष तक 18500 रूपये मिलेंगे।
02 वर्ष प्रोबेश्न पूरा करने पर कर्मचारियों का वेतन नियतन होगा। जिसके बाद निम्नानुसार सैलेरी मिलेगी।
वेतन – मूल वेतन 26300 + महंगाई भत्ता + मकान किराया भत्ता
राजस्थान पशुधन सहायक सीधी भर्ती 2024 परीक्षा हेतु आवेदन दिनांक एवं परीक्षा दिनांक Livestock Assistant Direct Recruitment 2024 Exam Apply Date and Exam Date
आनलाईन आवेदन की अवधि पंजीयन शुल्क सहित आनलाईन आवेदन पत्र दिनांक 31.01.2025 से दिनांक 01.03.2025 तक भरे जा सकेंगे। बोर्ड द्वारा पशुधन सहायकों कें पदों पर भर्ती परीक्षा दिनांक 13.06.2025 को आयोजित करवाया जाना संभावित है। पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा कम्प्यूटर आधारित परीक्षा या टेबलेट आधारित परीक्षा या आफलाईन (ओ.एम.आर.) आधारित परीक्षा आयोजित करवाई जा सकती है।
राजस्थान पशुधन सहायक सीधी भर्ती 2024 परीक्षा हेतु आवेदन हेतु शुल्क Livestock Assistant Direct Recruitment 2024 Exam Fees
- सामान्य वर्ग (Gen) व क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछडा वर्ग (OBC)/अति पिछडा वर्ग (MBC) – 600 Rs
- राजस्थान के नोन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछडा वर्ग (OBC)/अति पिछडा वर्ग (MBC) एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)/अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) – 400 Rs
- दिव्यांगजन (PH)- 400 Rs
राजस्थान पशुधन सहायक सीधी भर्ती 2024 परीक्षा पैटर्न एवं पाठ्यक्रम Livestock Assistant Direct Recruitment 2024 Exam Pattern & Syllabus
विषय | अनुमानित प्रश्न संख्या | कुल अंक |
---|---|---|
भाग अ राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, परम्परा और विरासत, राजस्थान का भूगोल, राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, राजस्थान की अर्थव्यवस्था, दैनिक विज्ञान, कम्प्यूटर का सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाएं | 50 | 50 |
भाग ब VETERINARY SCIENCE | 100 | 100 |
कुल | 150 प्रश्न | 150 अंक |
- परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के पूछे जायेंगे।
- प्रश्न पत्र अधिकतम 150 अंक का होगा।
- ऽ प्रश्न पत्र में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- परीक्षा प्रश्न हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा।
- परीक्षा में गलत उत्तर के लिये नकारात्मक अंकन (Negative Marking) होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काट लिया जायेगा।
राजस्थान पशुधन सहायक सीधी भर्ती 2024 परीक्षा के विस्तृत पाठ्यक्रम (Syllabus) के लिये इस लिंक पर क्लिक करें Livestock Assistant Syllabus
राजस्थान पशुधन सहायक सीधी भर्ती 2024 परीक्षा आवेदन प्रक्रिया Live stock Assistant Direct Recruitment 2024 Exam How To Apply
पशुधन सहायक सीधी भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन करने से पहले सभी अभ्यर्थियों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढकर अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी चाहिए। इसके बाद ही LIVESTOCK ASSISTANT DIRECT RECRUITMENT-2024 के आवेदन लिंक पर क्लिक करना है।
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया – एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करें अभ्यर्थी को सबसे पहले SSO पोर्टल पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना होगा।
- भर्ती पोर्टल पर जाएं – लॉगिन करने के बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल में LIVESTOCK ASSISTANT DIRECT RECRUITMENT-2024 के Apply Now लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें – आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें – वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से अपनी कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फाइनल सबमिशन और प्रिंटआउट – सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
इस प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पूरा करने के बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।
राजस्थान पशुधन सहायक सीधी भर्ती 2024 परीक्षा महत्वपूर्ण लिंक्स Livestock Assistant Direct Recruitment 2024 Exam Important Link
Official Advertisement | Click Here |
Official Website | Click Here |
Apply Online | Click Here |
Exam Syllabus | Click Here |
FAQ
पशुधन सहायक भर्ती में कितने पद है?
संशोधित विज्ञप्ति दिनांक 12.02.2025 अनुसार पशुधन सहायक के 2540 पदों पर भर्ती की जा रही है। जिनमें से गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2252 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 288 पद सम्मिलित है।
पशुधन सहायक भर्ती में योग्यता क्या है?
पशुधन सहायक भर्ती में योग्यता हेतु राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से पशुधन सहायक का एक वर्षीय प्रशिक्षण प्रमाण पत्र या दो वर्षीय प्रशिक्षण प्रमाण पत्र/डिप्लोमा होना आवश्यक है।
पशुधन सहायक पद का वेतन कितना है?
पशुधन सहायक पद हेतु पे-मेट्रिक्स लेवल 08 देय है।पशुधन सहायक के पद पर 02 वर्ष तक 18500 रूपये मिलेंगे। 02 वर्ष प्रोबेश्न पूरा करने पर कर्मचारियों का वेतन नियतन होगा। जिसके बाद निम्नानुसार सैलेरी मिलेगी।
वेतन – मूल वेतन 26300 + महंगाई भत्ता + मकान किराया भत्ता
पशुधन सहायक पद हेतु आयु कितनी होनी चाहिये ?
न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष
क्या पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा में Negative Marking होगी?
परीक्षा में गलत उत्तर के लिये नकारात्मक अंकन (Negative Marking) होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काट लिया जायेगा।