Jaisamand Lakeजयसमंद झील

जयसमंद झील Jaisamand Lake जिसे ढेबर झील के नाम से भी जाना जाता है राजस्थान के प्रमुख पर्यटनों स्थलों में से एक है। यह झील सलूम्बर जिले में स्थित है। यह भारत की दूसरी सबसे बडी कृत्रिम मीठे पानी की झील है। यह झील उदयपुर से 51 कि.मी. दूर उदयपुर-सलूम्बर हाई वे पर स्थित है। जयसमंद झील घूमने का सबसे सही समय मानसून का है।

Jaisamand Lake का इतिहास

जयसमंद झील का निर्माण 17 वीं शताब्दी में महाराणा जयसिंह ने गोमती नदी का पानी रोक कर किया। जयसिंह के नाम पर ही इस झील का नाम जयसमंद पडा।

Jaisamand Lake के बारे में रोचक तथ्य

Jaisamand Lake
  • इस झील की लंबाई 14 एवं चैडाई 09 किमी है।
  • यह झील लगभग 87 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है।
  • झील की औसत गहराई लगभग 102 फीट है।
  • इस झील में 09 नदियों एवं 99 नालों का पानी आता हैं
  • इस झील में कुल 7 छोटे-छोटे द्वीप हैं, जिनमें से ‘बाबा का भागडा’ सबसे बडा और ‘प्यारी’ सबसे छोटा द्वीप हैं।
  • जयसमंद झील के किनारे रूठी रानी का महल स्थित है।

Jaisamand Lake उदयपुर कैसे पहुँचें

उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के माध्यम से आस-पास के कई क्षेत्रों से बहुत अच्छी तरह से जुडा हुआ है, जो शहर के अंदर और बाहर यात्रियों के लिए एक सुरक्षित और आरामदायक मार्ग प्रदान करता है।

  1. हवाई अड्डा- उदयपुर का डबोक हवाई अड्डा जयसमंद झील से लगभग 71 किमी दूर है। आप एक निजी टैक्सी किराए पर ले सकते हैं और लगभग 1.5 से 02 घंटे में झील तक पहुँच सकते हैं।
  2. रेलवे स्टेशन- उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन जयसमंद झील से लगभग 57 किमी दूर है। जयसमंद झील तक पहुँचने के लिए आपको एक टैक्सी या एक निजी टैक्सी किराए पर लेनी होगी।
Jaisamand Lake

इसके अलावा उदयपुर में घूमने की बेस्ट 10 जगह देखें हमारा यह पोस्ट

FAQ

जयसमंद झील कहां स्थित है?

जयसमंद झील राजस्थान के सलूम्बर जिले में स्थित है। यह उदयपुर से 51 किमी दूर उदयपुर-सलूम्बर हाईवे पर स्थित है।

जयसमंद झील का इतिहास क्या है?

जयसमंद झील का निर्माण 17वीं शताब्दी में महाराणा जयसिंह ने गोमती नदी का पानी रोककर किया था। इस झील का नाम महाराणा जयसिंह के नाम पर रखा गया है।

जयसमंद झील की लंबाई और चौड़ाई कितनी है?

जयसमंद झील की लंबाई 14 किमी और चौड़ाई 9 किमी है।

जयसमंद झील की गहराई कितनी है?

जयसमंद झील की औसत गहराई लगभग 102 फीट है।

जयसमंद झील में कितनी नदियाँ और नाले शामिल हैं?

इस झील में 9 नदियाँ और 99 नाले का पानी आता है, जो इसे और भी विशिष्ट बनाते हैं।

जयसमंद झील में कितने द्वीप हैं?

जयसमंद झील में 7 छोटे-छोटे द्वीप हैं। इनमें से ‘बाबा का भागड़ा’ सबसे बड़ा और ‘प्यारी’ सबसे छोटा द्वीप है।

जयसमंद झील के पास कौन सा महल स्थित है?

जयसमंद झील के किनारे रूठी रानी का महल स्थित है, जो एक ऐतिहासिक स्थल है।

जयसमंद झील तक कैसे पहुंचे?

हवाई मार्ग: उदयपुर का डबोक हवाई अड्डा जयसमंद झील से लगभग 71 किमी दूर है, और आप टैक्सी से लगभग 1.5 से 2 घंटे में पहुँच सकते हैं।
रेल मार्ग: उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन से जयसमंद झील की दूरी 57 किमी है। आप टैक्सी से वहां पहुँच सकते हैं।

जयसमंद झील घूमने का सबसे अच्छा समय कब है?

मानसून का समय जयसमंद झील घूमने के लिए सबसे उपयुक्त होता है। इस समय झील का दृश्य और आसपास का वातावरण बेहद आकर्षक होता है।

Leave a Comment